संपादित----तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 18 से 20 मार्च के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों सुबह और शाम के समय हल्की बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसकी गति कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।विशेषज्ञों ने खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। इन दिनों में अचानक मौसम बदलाव से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। तापमान 19 मार्च को 29 से 31 डिग्री और 20 मार्च को 27 से 29 डिग्री रहने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.