नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी की कथित टिप्पणी को लेकर गुरुवार को भी सियासी तकरार जारी रही। भाजपा विधायकों के हंगामे के चलते दो बार विधानसभा की कार्यवाही आधे-आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। बाद में सदन को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विधायी कार्य मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सदन में कहा कि विपक्ष द्वारा पिछले दो दिनों से कार्यवाही बाधित किए जाने के कारण सरकार के महत्वपूर्ण कार्य लंबित हैं। उन्होंने एलजी के अभिभाषण पर प्रस्ताव पारित कराने और प्रदूषण पर चर्चा कराने का उल्लेख करते हुए सदन की अवधि एक दिन बढ़ाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने संबंधित प्रकरण को विशेषाधिकार समिति को भेजकर निर्धारित समय-सीमा में जांच कराने का भी निवेदन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वि...