नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सफदरजंग अस्पताल में करीब एक हजार बेड के मातृ एवं शिशु ब्लॉक के निर्माण के लिए अस्पताल प्रशासन ने सार्वजनिक क्षेत्र की एक कंपनी को परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, यह कंपनी ही मातृ एवं शिशु ब्लॉक के बहुमंजिले भवन का डिजाइन तैयार कर उसका निर्माण कराएगी। इसके मद्देनजर अस्पताल प्रशासन ने पुराने इमरजेंसी ब्लॉक को तोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहीं पर नए ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि नए वर्ष में इमारत का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे गर्भवती महिलाओं और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित बच्चों को इलाज की बेहतर और अत्याधुनिक सुविधा मिल सकेगी। इस अस्पताल के गायनी विभाग में सबसे ज्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.