नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन का रविवार से बुधवार के बीच आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी घोषणा की। सम्मेलन श्रृंखला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कस्तूरबा नगर में किया था। अब पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर के पदाधिकारी और नेता शेष 69 विधानसभा स्तर के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। सचदेवा ने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। बदलते समय के साथ पार्टी में नए कार्यकर्ता जुड़ते रहते हैं। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के विभिन्न प्रसंगों से अवगत कराकर उनमें संगठनात्मक चरित्र निर्मित करने के उद्देश्य से इन अटल स्मृति सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.