नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। जीटीबी एन्क्लेव पुलिस ने रविवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 37 वर्षीय पंकज और 48 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। पंकज पर 40 और रोहित पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने 18 दिसंबर को जीटीबी एन्क्लेव में 20 किलोग्राम पीतल लूटे थे। इनके पास से लूट की वारदात में इस्तेमाल चाकू और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपियों को पकड़ने के दौरान बाइक टकराने के चलते दोनों बदमाशों के अलावा दो पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.