नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम ने लावारिस कुत्तों की समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए कई योजना तैयार की है। इसमें निगम के बंध्याकरण केंद्रों में अतिरिक्त व्यवस्था करने, द्वारका और भजनपुरा बेला रोड में दो नए डॉग शेल्टर होम का निर्माण करने, वार्डों में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के लिए फीडिंग प्वाइंट बनाने जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा बंध्याकरण केंद्रों में कमी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर निगम कार्रवाई करेगा। बंध्याकरण केंद्रों में औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। इस संबंध में निगम की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष और डॉग शेल्टर होम बनाने के लिए गठित उप समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह तंवर ने बताया कि निगम के बंध्याकरण केंद्रों में औचक निरीक्षण करेंगे। उप समिति की आगामी सप्ताह बैठक होगी। इसमें निगम के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.