नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब और उनके तीन अनन्य सेवकों भाई मती दास, भाई सती दास व भाई दियाला जी की 350वीं शहादत की याद में दिल्ली का लाल किला भक्ति-रस में डूबा रहा। इस दौरान गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के 350 बच्चों द्वारा गाए गए सामूहिक कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कई दिनों के रियाज के बाद नन्हें रागियों ने एक स्वर में शबद गायन किया, जिसे सुनकर हजारों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। सोमवार को दिन की शुरुआत परंपरा अनुसार गुरुद्वारा श्री सीसगंज साहिब से गुरु साहिब के पावन स्वरूप की पालकी में भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। यह यात्रा लालकिला परिसर तक पहुंची। सोमवार सुबह उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में मत्था टेका। उपराष्ट्रपति न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.