नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसने डिजिटल अरेस्ट और फर्जी निवेश के नाम पर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि, मनदीप और कलीम के रूप में हुई है। आरोपियों पर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो अलग-अलग लोगों से 88.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपी रवि और मनदीप ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। दोनों ने बैंक में खाता खुलवाया और उसे जालसाजों को दे दिया। इसके बदले उन्हें ठगी गई रकम में से कुछ पैसे मिलते थे। तीसरा आरोपी कलीम अनपढ़ है। उसने एक फर्म के नाम पर खाता खोला था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों ने 71 साल की बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर शिकार बनाया। इन्होंने बुजुर्ग महिला को अधिकारी बनकर धमकाया। इस क्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.