नई दिल्ली, जनवरी 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया। सचदेवा ने पुलिसकर्मियों और निजी सुरक्षाकर्मियों को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का सम्मान करते हैं। यह दिन सभी को याद दिलाता है कि भारतीय गणतंत्र की मजबूती हमारे सशस्त्र बलों, स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के बलिदानों का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.