नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने मंगलवार को चाणक्यपुरी स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के पास विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित अलग-अलग धार्मिक संगठनों के बैनर तले किया गया। प्रदर्शन में साधु संत, जैन व बौद्ध धर्म के अनुयायी भी अपना रोष प्रकट करने पहुंचे थे। वे हाथों में बांग्लादेश के विरोध में नारे लिखे पोस्टर-बैनर लेकर आए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश को हिंदुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी होगी। अगर वहां किसी हिंदू पर अत्याचार होता है तो वह चुप बैठने वाले नहीं है। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए थे, लेकिन प्रदर्शनकारी पहली बैरिकेडिंग तोड़क...