नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तम नगर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जहां एक कार का दरवाजा खुलते ही पीछे से आ रहा स्कूटी सवार युवक गेट से टकराकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस ने युवक को कुचल दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उत्तम नगर थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान पर बीएनएस की धारा 281/106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली परिवहन निगम के बस चालक को गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.