नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भूगोल विभाग के प्रोफेसर सुभाष आनंद ने विभाग के 24वें विभागाध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सभी प्रोफेसरों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों ने भी उपस्थित होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रो.सुभाष आनंद एक शिक्षाविद, शोधकर्ता और अकादमिक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...