नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में इस बार ठंड का अहसास समय से पहले ही आ गया। पांच सालों में इस बार नवंबर की रातें सबसे ज्यादा ठंडी रहीं। दिल्ली का न्यूनतम औसत तापमान सामान्य से लगभग ढाई डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली में आमतौर पर नवंबर का महीना हल्की सर्दियों का रहता है। सुबह-शाम के समय ही हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में समय से पहले ही अच्छी बर्फबारी शुरू हो गई। इससे दिल्ली की तरफ आने वाली हवा की दिशा भी आमतौर पर उत्तर पश्चिमी या उत्तरी रही। इसके साथ ही दिल्ली में आसमान पूरी तरह साफ है। इन कारणों से रात के तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के सफदरजंग में इस बार 29 नवंबर तक महीने का औसत न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.