नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र के करीब 600 उद्योग तकरीबन 21 साल से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। उद्योग विभाग की ओर से बसाए गए इस औद्योगिक क्षेत्र में वर्ष 2004-05 में पानी की आपूर्ति बंद हुई तो फिर शुरू ही नहीं हो पाई। बेकार हो चुकी पुरानी पाइपलाइनों को उखाड़कर आप सरकार के कार्यकाल में 5.26 करोड़ रुपये खर्च कर नई पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन पानी की सप्लाई अभी भी शुरू नहीं हो पाई है। दिल्ली सरकार के दो विभाग डीएसआईआईडीसी और दिल्ली जल बोर्ड के बीच फंसी इस परियोजना के पूरा न होने से करीब 15 हजार से ज्यादा की आबादी पानी के संकट से जूझ रही है। पटपड़गंज एफआईई एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन का कहना है कि पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति न मिलने के कारण इस औद्योगिक क्षेत्र की ईकाइयों को हर महीने लाखों रुप...