नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मंगलवार को स्मॉग की परत छाई रही। हवा की गति कम होने, नमी बढ़ने और तापमान में कमी के कारण उपजी यह स्थिति पांच दिसंबर तक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। स्काई मेट के विशेषज्ञ महेश पालावत का कहना है कि आमतौर पर इन दिनों में यह स्थिति रहती है, लेकिन तेज हवा होने के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है। बहुत संभावना है कि पांच या छह दिसंबर से हवा की गति में परिवर्तन होगा और मौसम साफ हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.