नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस नौ नवंबर से दिल्ली और शंघाई के बीच दोबारा उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध होगी। दिल्ली से शंघाई की उड़ान शाम 7:55 बजे और शंघाई से वापसी की उड़ान स्थानीय समय के अनुसार अगले दिन सुबह 4:10 बजे होगी। दोनों देशों के बीच पांच साल से भी ज्यादा समय के बाद कोई सीधी उड़ान शुरू हो रही है। ईस्टर्न एयरलाइंस दोबारा भारत के लिए उड़ान शुरू करने वाली पहली चीनी एयरलाइंस है। भारतीय विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने 26 अक्तूबर से कोलकाता से चीन के ग्वांग्झू के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। कोविड-19 महामारी से पहले दोनों देशों के बीच 500 से अधिक उड़ानों का परिचालन किया जा रहा था, लेकिन साल 2020 में महामार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.