नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार को उप राज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण से होगी। माना जा रहा है कि इसमें भाजपा सरकार के पहले साल के कामकाज और आने वाली योजनाओं की झलक मिलेगी। साथ ही विपक्ष प्रदूषण सहित अन्य मसले पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में भाजपा सरकार ने दस महीने का वक्त पूरा किया है। इस दौरान तमाम मसलों पर सरकार की ओर से महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन फैसलों को लेकर अलग-अलग धड़ों में समर्थन और विरोध का सिलसिला भी चला। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी भाजपा सरकार के दस महीने के कामकाज की झलक देखने को मिल सकती है। विधानसभा सत्र की शुरुआत सोमवार को उप राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। माना जा रहा है कि इसमें दस महीनों के कामों की उपलब्धियों ...