नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। योगगुरु स्वामी रामदेव और जैन संत आचार्य प्रसन्न सागरजी के मार्गदर्शन में नई दिल्ली में दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन 12 और 13 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन जनमंगल की सम्यग्दृष्टि: उपवास, ध्यान, योग व स्वदेशी चिंतन पर केंद्रित होगा। सम्मेलन में हर मास-एक उपवास महाभियान के शुभारंभ पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद सुधांशु त्रिवेदी, जाने माने लीवर विशेषज्ञ डॉ. एसके सरीन, भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एनपी सिंह, पतंजलि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय भी शामिल होंगे। इस दौरान ये लोग सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.