नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने शनिवार को हर तरह के उग्रवाद और अतिवाद की निंदा करते हुए कई राष्ट्रीय मुद्दों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हम इस क्रूर हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें बेगुनाहों की जान चली गई। जमात हर तरह के उग्रवाद, अतिवाद और हिंसा की कड़ी निंदा करती है चाहे गुनहगार कोई भी हो और उसका मकसद कुछ भी हो। वायु प्रदूषण के संकट के बारे में सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने अस्थाई उपायों के बजाय पूरे देश में विज्ञान-विधि द्वारा स्थायी तौर पर साफ हवा की रणनीति अपनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...