नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में वन्यजीवों की सुरक्षा में लापरवाही का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शुक्रवार को चार सियार बीट नंबर 10 से लापता हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, माना जा रहा है कि चिड़ियाघर के घने क्षेत्र की ओर भाग गए हैं। इन्हें खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस घटना से चिड़ियाघर से लेकर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) में हड़कंप मच गया है। वन्यजीव विशेषज्ञों ने कहा कि यह तो सियार हैं, अगर शेर या बाघ जैसे खतरनाक जीव होते तो हादसे का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। बता दें कि, वन्यजीवों की सुरक्षा में लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। इससे कुछ माह पहले भी काकड़ हिरण का एक समूह अपने बाड़ों से बाहर आ गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.