नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सिक्योरिटी गार्ड से बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने जांच में दो आरोपियों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 103 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने एक कट्टा और चोरी की बाइक भी बरामद की है। डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि एक नवंबर को सिक्योरिटी गार्ड गणेश दुबे ने मोबाइल झपटमारी की शिकायत दर्ज कराई थी। चौकी प्रभारी रोहित चाहर की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच शुरू की और मयूर विहार से झपटमारी करने वाले किशन और मोहित को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पीड़ित का फोन और चोरी की बाइक भी बरामद हुई। इनकी निशानदेही पर शालीमार बाग से रोहित को गिरफ्तार किया। इन तीनों के कब्जे से 103 मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि ये फोन या तो नेपाल भेजे जाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.