नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नाबालिग लड़की के साथ ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली की कोशिश के आरोपी सुमित कुमार को चार साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ द्वारका दक्षिण थाने में पोक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुमित कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसे मार्च 2021 में भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, इसने फेसबुक पर भेजे गए एक फिशिंग लिंक के माध्यम से नाबालिग लड़की को झांसे में लिया और धमका कर उसे अश्लील तस्वीरें साझा करने के लिए मजबूर किया था। हालांकि, पुलिस ने उस दौरान अरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में वह जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में जुटी और तकनीकी जांच के आधार पर उसे नोएडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.