नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिले का अंतिम मौका है। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी किया है। इसके मुताबिक ईडब्ल्यूएस और वंचित समूह डीजी श्रेणी के तहत होने वाले दाखिले के लिए अंतिम कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ बुधवार को आयोजित किया जाएगा। निदेशालय की निजी स्कूल शाखा यह ड्रॉ दोपहर दो बजे पुराने सचिवालय स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित करेगी। निदेशालय ने अभिभावकों को सूचित किया है कि अंतिम ड्रॉ में शामिल हों। साथ ही, जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। यह ड्रॉ शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए किया जा रहा है, जिसके जरिए उपलब्ध स्कूल विकल्पों के आधार पर स्कूल आवंटन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अंतिम मौका है। इसके बाद नए सत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.