नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी में संलिप्त एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 1.698 किलोग्राम चरस बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक, तस्करी के इस नेटवर्क का संचालन हिमाचल प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में हो रहा था। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में शख्स चरस की तस्करी के लिए आया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी 40 वर्षीय कुंदन लाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1,136 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.