नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी का झंडा फहराया गया। इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सभी वर्गों को सामाजिक न्याय, समानता और अधिकार दिलाना कांग्रेस का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर कांग्रेस की विचारधारा, मार्गदर्शन और नीति-निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। आज जिस तरह से माहौल बिगड़ता जा रहा है, देश के युवाओं को महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को विकास और प्रगति की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.