नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार शाम दक्षिणी दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में सुप्रसिद्ध कलाकार-फिल्ममेकर डॉ. बीना उन्नीकृष्णन की महत्वाकांक्षी परियोजना 'एका-द वन' का शुभारंभ किया। यह परियोजना भारत की प्राचीन 64 योगिनी परंपरा पर आधारित है। इसमें डॉ. बीना द्वारा रचित 64 मूल चित्रों की श्रृंखला प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में 16 राज्यों में 81 दिनों तक चलने वाली यात्रा प्रदर्शनी 'एका- द वन दि 64 योगिनीज ट्रेल' की भी शुरुआत हुई। साथ ही डॉ. जैन जोसेफ निर्देशित डॉक्यूमेंट्री 'वाई 64: विस्पर्स ऑफ द अनसीन' का विशेष प्रदर्शन हुआ। इसमें डॉ. बीना की दस वर्षों की योगिनी मंदिर यात्रा और हर चित्र के पीछे की आध्यात्मिक प्रक्रिया को दर्शाया गया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.