नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली ने पालम के साध नगर में हुई भीषण आगजनी की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन ने कहा है दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है जो कि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी का परिणाम है। अभाविप दिल्ली सरकार और संबंधित प्रशासन से मांग करती है कि राजधानी में विशेषकर संकरी गलियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...