नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चांदनी महल पुलिस ने झांसा देकर सोने की बाली बदलने वाली महिला को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पीड़िता के पास बेटी की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करने के बहाने आई थी। डीसीपी निधिन वाल्सन ने बताया कि 30 अक्तूबर को बुजुर्ग महिला ने थाने में शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि 27 अक्तूबर को एक महिला उनके घर पर आई थी। दरअसल, बुजुर्ग महिला की बेटी की तीन माह पहले मौत हो गई थी। वह महिला इसी मौत पर देरी से जानकारी होने के बहाने पीड़िता के घर आई और घुलमिल गई। इसके बाद वह अगले दिन आने का वादा करके चली गई। पीड़िता ने बताया कि वह महिला 28 अक्तूबर को दोबारा आई और पीड़िता के कान की बाली को ठीक करने के बहाने नकली से बदल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.