नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। आनंद विहार अंडरपास के पास रविवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक के शव पर घाव के निशान मिले हैं। जांच के दौरान उसकी पहचान गाजियाबाद, यूपी के पप्पू कॉलोनी निवासी आशु के रूप में हुई। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की हत्या की गई है या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के लिए क्राइम और एफएसएल की टीमों ने भी मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.