संपादित: रंगदारी न देने पर चाय वाले पर जानलेवा हमला
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- नई दिल्ली। दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाश ने चाय दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित की कमर में सुआ घोंप दिया और गल्ले में रखे करीब तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घायल दुकानदार को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय मोहम्मद रिजवान चमन पार्क इलाके में घर के नीचे चाय की दुकान चलाते हैं। आरोपी कासिफ ने पहले उनके भतीजे फैजान को व्हाट्सऐप कॉल कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और धमकी दी थी। डर के कारण परिवार ने उस समय शिकायत नहीं की। छह जुलाई की रात आरोपी दुकान पर पहुंचा और पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर उसने रिजवान पर हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।गोकलपुरी इलाके में एक लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.