भभुआ, अप्रैल 12 -- पेज चार की खबर संपर्क सड़क से अब तक नहीं जुड़ सका छोटका हरगांव पगडंडी रास्ते से होकर गांव पहुंचते हैं वहां के ग्रामीण बरसात के दिनों में लोगों का आना-जाना होता है दुभर चैनपुर, एक संवाददाता। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र का हरगांव एक ऐसा गांव हैं जो आजादी के दशकों बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। यह गांव चैनपुर प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के पहाड़ी के तलहटी में अवस्थित है। कैमूर पहाड़ी के विंध्य क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले यह गांव पठारी क्षेत्र का अंतिम गांव है। अब इसके बाद पहाड़ी के ऊपर अवस्थित इसी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले अन्य गांव भी शामिल हैं, जिसमें भालू बुढन, चमरिया, जिगनी होते हुए यूपी सोनभद्र की सीमा में प्रवेश कर जाता है। बखारी देवी से भागलपुर तक जाने वाली सड़क से दक्षिण दिशा में खेत की मेढ़ से होकर ग्रामीण अपने घरों तक पहुंचते...