संपर्क मार्ग की दुर्दशा से ग्रामीण परेशान, मरम्मत की उठी मांग
चंदौली, अप्रैल 13 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। सदर विकास खण्ड के अंतर्गत विशुनपुरा इलाके में तिरो से गोपई को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। भारी वाहनों, विशेषकर डंपरों के लगातार आवागमन के कारण सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क तिरो और गोपई गांवों के बीच मुख्य संपर्क का साधन है। इसी रास्ते से लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आते-जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से भारी डंपरों के संचालन के चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि डंप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.