भागलपुर, मार्च 8 -- सुल्तानगंज (भागलपुर)-बरियारपुर (मुंगेर) सीमा पर खड़िया-पिपरा हॉल्ट डायवर्जन, संपर्क पथ की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर सड़क जाम कर दिया। मामले में खड़िया-पिपरा के मुखिया संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में खड़िया-पिपरा हॉल्ट के पास डायवर्जन की आवश्यकता है। कई गांव के लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। ग्रामीणों ने बताया कि संपर्क पथ बनाए जाने को लेकर पूर्व में डिप्टी सीएम सहित विभाग को भी आवेदन दिया गया था। संपर्क पथ बनाए जाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक नहीं बनाए जाने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुखिया ने बताया कि डीएम मुंगेर से दूरभाष पर बात की गई। उनके द्वारा सोमवार को एक शिष्टमंडल को मिलने बुलाया गया है। लगभग दो घंटे के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.