संपर्क क्रांति में 4 सितंबर से अतिरिक्त थर्ड एसी कोच
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- जमशेदपुर। टाटानगर से सप्ताह में दो दिन गुजरने वाली भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 4 सितंबर से 2 अक्तूबर तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा। ओडिशा-दिल्ली रेलमार्ग पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन ने यह आदेश जारी किया है, ताकि वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को सीट मिल सके। अतिरिक्त कोच का लाभ टाटानगर के यात्रियों को भी मिलेगा। इससे पहले दक्षिण पूर्व रेलवे जोन शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में वेटिंग के आधार पर 4 सितंबर तक दो अतिरिक्त कोच लगा रहा है, ताकि मुंबई जाने-आने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.