बांदा, जून 21 -- बांदा। ट्रेन से गिर कर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिल्ला थाना क्षेत्र के दतौली निवासी पड़ोसी संदीप ने बताया 42 वर्षीय शिवबिलास यादव पुत्र रामेंश्वर यादव दिल्ली में काम करता था। वह डेढ़ माह गांव से दिल्ली गया था। दो दिन पहले उसने पुत्र बाबू को फोन किया कि वह गांव आ रहा है। रविवार को वह संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से बांदा आ रहा था। तभी ट्रेन से गिर गया। उसका शव केन नदी पुल के नीचे पिलर संख्या तीन और चार के बीच में पड़ा मिला। मजदूरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी में जेब से निकले मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा...