रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान के दो कर्मचारियों से तीन नकाबपोश बदमाशों ने ढाई लाख रुपये की नकदी लूट ली। दोनों कर्मचारी रुद्रपुर से ट्रेन में सवार हुए थे और वारदात बिलासपुर स्टेशन के पास हुई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ मामले की जांच में जुट गए हैं। रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह की 'जपनीत ऑटो पार्ट्स' नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में रितिक मंडल और साहिब सिंह कार्यरत हैं। दोनों बुधवार सुबह करीब 10 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के डी-1 कोच में सीट नंबर 37 और 38 पर सवार हुए थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चलती ट्रेन में लाखों की लूट से हड़कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.