हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। रामनगर के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 25035/25036 रामनगर-दिल्ली उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को पीरूमदारा हाल्ट पर अतिरिक्त ठहराव दिया है।25036 रामनगर-दिल्ली ट्रेन सुबह 09:58 बजे पीरूमदारा पहुंचकर 09:59 बजे रवाना होगी, जबकि 25035 दिल्ली-रामनगर ट्रेन रात 20:33 बजे पहुंचकर 20:34 बजे प्रस्थान करेगी। इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा के अनुसार अन्य स्टेशनों पर समय सारिणी यथावत रहेगी। इस ठहराव से क्षेत्रीय लोगों को मुरादाबाद और दिल्ली के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, इलाज, नौकरी और शिक्षा के लिए आवागमन आसान होगा। यह भी पढ़ें- अब पीरुमदारा में भी रुकेगी ट्रेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.