अल्मोड़ा, दिसम्बर 22 -- अल्मोड़ा। जोशी खोला निवासी उमा जोशी उर्फ जैनब खान ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि उसका विवाह दानिश से वर्ष 2002 में हुआ था। दानिश शराब का आदी था। इससे घर में तनाव बना रहता था। 2014 में उसके ससुर की मृत्यु सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई। उनकी मौत के बाद ननद रुबिना खान ने संपत्ति को हड़पने के लिए उनका 2015 का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बना लिया। वर्ष 2022 में उसके पति की भी मृत्यु हो चुकी है। ननद ने पति का भी जाली मृत्यु प्रमाणपत्र बना लिया है। अब वह पति की संपत्ति भी हड़पने का प्रयास कर रही है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.