संपत्ति हड़पने के लिए ट्रस्टी की हत्या की साजिश रची
लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। नदवा के ट्रस्टी व तीन मदरसों के संचालक इरफान अहमद रिजवी की करीब 25 करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए उनके मैनेजर मो. बिलाल हाशमी ने हत्या की साजिश रच डाली। षड़यंत्र अधिवक्ता साले-बहनोई के साथ मिलकर रचा। इसके बाद दो लाख रुपये में दो शूटरों को सुपारी दे डाली। शूटर चोरी की बाइक से वारदात करने पहुंचे थे तभी उनकी बाइक फिसल गई। हजरतगंज पुलिस ने दोनों शूटरों समेत चार को धर दबोचा।
हत्या की साजिश का विवरण अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक ट्रस्टी इरफान अहमद रिजवी फरीदीपुर और कई अन्य जगह मदरसा चलाते हैं। वह हजरतगंज के रिवेरा अपार्टमेंट में रहते हैं। मो. बिलाल हाशमी उनके मदरसों की संस्था में मैनेजर व प्रबंधक है। इरफान की दो बेटियां हैं। दोनों शहर से बाहर हैं। बिलाल ने संपत्ति हड़पने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.