संपत्ति हड़पने के लिए किराएदार ने खुद पर कराई फायरिंग
नई दिल्ली, मई 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने चांदनी चौक में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। दरअसल, किराएदार के तौर पर काबिज शिकायतकर्ता ने 524 वर्ग गज की संपत्ति को हड़पने के लिए खुद पर ही हमला कराया था। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि कूचा बुलाकी राम निवासी अविनाश को 10 मई की रात हमलावर ने गोली मार दी थी। अविनाश ने बताया कि हमले के वक्त वह अपने किराए के घर में परिवार के साथ थे। इसी दौरान एक शख्स ने दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने घायल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि अविनाश बतौर किराएदार रह रहा है। उसका मकान मालिक से सिविल मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.