बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं। जनपद के बाबा कॉलोनी क्षेत्र में एक मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत डीएम-एसएसपी से शिकायती पत्र देकर व ऑनलाइन तरीके से की गई है। शिकायत में आरोप है कि एक विभाग में कार्यरत एक व्यक्ति व उसके सफाई कर्मचारी हैं। दोनों ने मिलकर वृद्ध दादी को घर में बंधक बना लिया और डरा-धमका कर उनकी कीमती संपत्ति अपने परिजनों के नाम करवा ली। शिकायतकर्ता राहुल पुत्र रोहित ने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैनामा निरस्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...