संपत्ति समाधान दिवस 27 जून को
गाज़ियाबाद, जून 22 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक संपत्ति के प्रकरण प्राधिकरण समाधान दिवस में दूर होंगे। यह शिविर 27 जून को प्राधिकरण कार्यालय में लगेगा, जिसमें नामांतरण, रजिस्ट्री, किस्त, बकाएदारी आदि प्रकरणों का समाधान होगा। जीडीए का दावा है कि मौके पर सभी प्रकरणों का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। जीडीए में आवेदकों की समस्या का समाधान कराने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था है, जिसका कंट्रोल रूम स्वागत कक्ष में है। वहीं, प्राधिकरण में हर महीने संपत्ति से जुड़े कार्यों के लिए 200 से अधिक आवेदन आते हैं। इसमें सबसे अधिक आवेदन नामांतरण के होते हैं, जिसका निस्तारण करने की समय सीमा 60 दिन तय है, लेकिन यह तय समय सीमा के भीतर नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा रिफंड, संपत्ति को फ्री होल्ड, डुप्लीकेट ऑर्डर, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.