लखीमपुरखीरी, मई 3 -- कोतवाली क्षेत्र के ढखौरा गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर रविवार को पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। अपने हिस्से की मांग कर रहे युवक पर रिश्तेदारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। ढखौरा गांव निवासी भोजपाल सिंह का पुत्र रामजी काफी समय से पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग कर रहा था। बताया जाता है कि परिजनों ने उसके कथित आचरण को लेकर उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था, जिसके बाद वह अलग रह रहा था। रविवार सुबह रामजी अपने हिस्से की मांग को लेकर घर पहुंचा, जहां विवाद बढ़ गया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पीड़ित के भाई की हड्डी तोड़ी रामजी का आरोप है कि इसी दौरान उसके परिजन और रिश्तेदारों ने मिलकर उस पर धारदार हथियार से हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.