संपत्ति विवाद में युवक ने फंदा से लटक की खुदकुशी
मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुरौल, एक संवाददाता। ओपी क्षेत्र के पिलखी गांव में सोमवार देर रात एक युवक ने घर में लगे पंखे में फंदा बांध उससे लटक खुदकुशी कर ली। वह गांव निवासी रमेश प्रसाद सिंह का पुत्र चंदन कुमार (35) था। सूचना पर पहुंची ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। साथ ही एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए।परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक दिल्ली में अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। उसको तीन पुत्रियां हैं। वह कर्ज में डूबा था। बीते दिनों गांव आकर पिता व दो बड़े भाइयों से संपत्ति बांटने की जिद्द कर रहा था। संपत्ति का बंटवारा नहीं होने से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी व बच्चों को सूचना दी गई है। सभी गांव के लिए न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.