संपत्ति विवाद में बेटे ने ली पिता की जान, 24 घंटे में गिरफ्तार
लखनऊ, जून 21 -- बीकेटी, (लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में हिस्सेदारी के विवाद में बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार ग्राम अतरौरा निवासी रामकुमार (65) का अपने पुत्र विनोद कुमार उर्फ महेंद्र से खेत के बंटवारे और मेड़ बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। 19 जून को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर विनोद ने फावड़े से पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामकुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पुत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.