इटावा औरैया, जून 17 -- भरथना। मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी जागेश्वरी देवी पत्नी राधेश्याम ने बताया कि वह अपने वृद्ध पति, दिव्यांग पुत्र, पुत्रवधू और पौत्र के साथ रहती हैं। आरोप है कि उनका बेटा बबलू उर्फ अनूप, बहू सर्वेश कुमारी व उनकी पुत्रियां तनु और मनु लंबे समय से संपत्ति हड़पने की नीयत से परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पुत्र और बहू को अपनी संपत्ति से बेदखल कर रखा है। उनकी बेदखली का मामला जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपी आए दिन विवाद करते हैं। 14 जून की शाम करीब चार बजे सभी आरोपी एकजुट होकर घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- अपने ही घर में बेगाना हुआ बुजुर्ग, बेटे समेत पांच पर मुकदमा उन्होंने घर की पानी की टंकी के पाइप भी उखाड़ दिए। बहू ने उनके पति पर डंडे...