निज प्रतिनिधि, दिसम्बर 20 -- जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के मिश्र विगहा गांव में शनिवार की दोपहर खलिहान में एक पिता को उनके दो पुत्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक राजू यादव ने दो शादियां कर रखी थी। पहली पत्नी के दोनों बेटों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया जाना बताया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित गांव से फरार हो गए। इस घटना का कारण बाप - बेटे के बीच संपत्ति का विवाद बताया गया है। सूचना पाकर काको के थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सदर अस्पताल में भी पहुंचकर मामले का अनुसंधान किया। गंभीर हालत में घायल युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया था। पटना ले जाने के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएमसीएच से उनके मृत हो जाने की सूचना आई है। आरोपित दोनों बेटों को पकड़ने के लिए पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.