बागपत, मार्च 27 -- बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में गुरुवार को जेठ ने छोटे भाई की विधवा पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण डेढ़ बीघा जमीन और सोने की चेन के विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। दिल्ली की रहने वाली गुंजा उर्फ अंकिता की शादी दो साल पहले हसनपुर मसूरी गांव के प्रॉपर्टी डीलर जयराम से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है। दिसंबर 2025 में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा के पास सड़क हादसे में जयराम की मौत हो गई थी। इसके बाद से गुंजा उर्फ अंकिता और जेठ के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गुरुवार दोपहर जेठ ने घर में काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.