लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम में संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई द्वारा बड़े भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के करीब 15 दिन बाद पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित मुकेश रावत, निवासी कल्ली पश्चिम, के अनुसार 1 मार्च को वह किसी काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके छोटे भाई मुदित रावत ने अपने कुछ साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोप है कि मुदित और उसके साथियों ने मिलकर मुकेश रावत को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद मुकेश रावत ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा...