अमरोहा, दिसम्बर 2 -- अमरोहा/कैलसा, हिटी। अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अलियारपुर में रिश्तों के कत्ल की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर गांव से फरार हो गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, जबकि एसपी अमित कुमार आनंद ने भी गांव पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव नन्हेड़ा अलियारपुर में स्व. भगवान दास का परिवार रहता है। भगवान दास सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनके परिवार में पत्नी हुकुम देवी, बेटा श्योराज और तीन बेटियां शकुंतला, ममता और संयोगता शामिल हैं। दो बेटियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.